Top News

बिजली गोल होने पर नहीं हुई सुनवाई : शिवाजी नगर वार्डवासी



कटनी। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, कल रातभर परेशान रहे लोग
कटनी। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी रात में बिजली गुल होती है, तो विभाग द्वारा जारी नंबरों पर लगातार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठाया जाता। कई बार तो कॉल लगता ही नहीं है, और यदि किसी तरह फोन उठ भी जाए तो जवाब मिलता है कि “स्टाफ बाहर काम पर लगा है” 
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के ऑफिस जाने पर भी वहां कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। शिकायत लेकर पहुंचे लोग घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं मिलता। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में रात-रात भर बिजली कटौती होने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऊपर से शिकायत दर्ज कराने के लिए भी लोगों को बार-बार फोन और ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब जनता हर महीने समय पर बिजली का बिल भरती है, तो फिर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हो रही है? आखिर रात में बार-बार बिजली क्यों बंद हो रही है और शिकायत करने पर जिम्मेदार कर्मचारी उपलब्ध क्यों नहीं रहते?
पल क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह समस्या अब लगभग हर रोज की हो गई है। देर रात बिजली जाने से लोगों की नींद, कामकाज और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि:

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com