Top News

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंच मार्ग हेतु प्रस्तावित यातायात डायवर्जन प्लान






दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हेतु प्रस्तावित यातायात डायवर्जन प्लान

 पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं डॉ. श्री संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी तथा श्री रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक एवं श्री मती नेहा पच्चीसिया नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनूप सिंह ठाकुर, निरीक्षक प्रभारी यातायात द्वारा श्रद्धालु जन एवं आम जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवागमन को बनाने हेतु लागू की जा रही है।

📍 क्षेत्र – बरही नाका • विश्वकर्मा पार्क • सुभाष चौक सब्जी मंडी • दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मार्ग
🕕 प्रभावी समय – प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार, शाम 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं संकरे मार्ग को ध्यान में रखते हुए ऐसा डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जिससे मंदिर क्षेत्र पूर्णतः पैदल दर्शन मार्ग रहे तथा शहर का सामान्य यातायात भी सुगम बना रहे।

🚧 प्रस्तावित डायवर्जन व्यवस्था

1️⃣ बरही नाका से आने वाले वाहन
• बरही नाका से दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले सभी चारपहिया वाहन, ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
• वाहनों को मॉल रोड खिरहनी चौकी व एन पी एन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• केवल स्थानीय निवासी एवं आपातकालीन वाहन नियंत्रित रूप से प्रवेश करेंगे।

2️⃣ विश्वकर्मा पार्क की ओर से आने वाले वाहन
• मंदिर मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।
• छोटे वाहनों को विश्वकर्मा पार्क → सुभाष चौक → स्टेशन रोड की ओर भेजा जाएगा।
• भारी वाहनों को पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

3️⃣ सुभाष चौक 
• सुभाष चौक से मंदिर की ओर वन-वे पैदल कॉरिडोर बनाया जाएगा।
• ई-रिक्शा एवं ऑटो को झंडा बाजार व गोल बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• भीड़ अधिक होने पर अस्थायी बैरिकेडिंग की जाएगी।

🚶 श्रद्धालुओं हेतु विशेष व्यवस्था
✅ मंदिर के 200–300 मीटर क्षेत्र को “नो व्हीकल जोन” घोषित किया जाएगा।
✅ दर्शनार्थियों हेतु पृथक पैदल मार्ग बनाया जाएगा।

🚓 पुलिस एवं यातायात व्यवस्था
• बरही नाका, विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक एवं मंदिर मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
• क्रेन एवं टोइंग वाहन स्टैंडबाय रखे जाएंगे।
• लाउड हेलर एवं सार्वजनिक उद्घोषणा के माध्यम से नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जाएगी।

📢 आमजन से अपील
“श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शहर की सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु नागरिक निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।”


Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com