Top News

आज रविवार को भी जमा होगा नल की बिल छूट का ले लाभ


सच की ख़बर 24

*जलकर राहत योजना: 50 प्रतिशत बकाया जमा करने पर शेष राशि होगी माफ*

*10 अक्टूबर है योजना की अंतिम तिथि, शासकीय अवकाश में भी खुले निगम के कैश काउंटर*

*अब तक 2,336 से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, बकाया जमा नहीं करने पर 179 नल कनेक्शन विच्छेदित*

कटनी। बकाया जलकर से राहत पाने और अपने खाते को नियमित करने के लिए उपभोक्ताओं के पास अब सीमित समय शेष है। नगर निगम द्वारा संचालित जलकर राहत योजना की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है। योजना के तहत मार्च 2026 तक के कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्रदान की जा रही है। समय-सीमा निकट होने के मद्देनजर निगम प्रशासन ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना योजना का लाभ उठाएं।

*अवकाश दिवसों में भी भुगतान की सुविधा*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए शनिवार एवं रविवार सहित शासकीय अवकाश के दिनों में भी निगम मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटरों पर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता निर्धारित शिविरों एवं ऑनलाइन माध्यम से भी बकाया जलकर जमा कर सकते हैं।

*2,336 से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, 179 कनेक्शन विच्छेदित*

जलकर राहत योजना के तहत अब तक 2,336 से अधिक उपभोक्ताओं ने 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर अपनी बकाया राशि निगम कोष में जमा की है। वहीं, जलकर की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 179 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं। निगम प्रशासन द्वारा बकाया वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

*10 अक्टूबर तक ही मिलेगा विशेष राहत का लाभ*

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मार्च 2026 तक के कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करना अनिवार्य है। 10 अक्टूबर के बाद योजना की समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में भुगतान कर विशेष छूट का लाभ प्राप्त करें और नगर निगम की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।

फोटो -

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com