बरगी से आई तस्वीर ने झकझोरा जनमानस, मां की ममता का मार्मिक दृश्य देख भर आई सबकी आंखें
बरगी से सामने आई एक हृदयविदारक तस्वीर ने हर किसी को भावुक कर दिया है। इस तस्वीर में एक मां अपने अंतिम क्षणों में भी अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए दिखाई दे रही है। यह दृश्य न केवल ममता की गहराई को दर्शाता है, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाला भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां ने लाइफ जैकेट पहनाई थी अपने बच्चे को सीने से लिपटाए और आखिरी समय तक इस उम्मीद में रही कि उसका बच्चा सुरक्षित बच जाएगा। खुद जीवन के अंतिम संघर्ष में होने के बावजूद, उसने अपने बच्चे को अपनी बाहों से अलग नहीं होने दिया।
यह मार्मिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और इसे देखने वाला हर व्यक्ति भावुक हो रहा है। मां की इस अंतिम कोशिश ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ममता हर परिस्थिति में सर्वोपरि होती है।
इस घटना ने प्रशासन और आम जनता दोनों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया है। साथ ही, यह जरूरत भी महसूस कराई है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए।
यह तस्वीर केवल एक घटना नहीं, बल्कि एक मां के अटूट प्रेम और त्याग का प्रतीक बन गई है, जो हर किसी की आत्मा को झकझोर देती है।

Post a Comment