जिले में पर्यटन और पुरातत्व को बढ़ावा देने बैठक 4 मई को
कटनी (30 अप्रैल) - जिले के प्रमुख स्मारकों एवं पर्यटन स्थलों को बढावा दिये जाने, पर्यटन की संभावनाएं तलाशने तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों एवं अन्य विषयों पर चर्चा हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार 4 मई को समय-सीमा की बैठक पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जबलपुर द्वारा जिले में कराये जा रहे कार्यों, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा जिले में कराये जा रहे कार्यों एवं म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम जबलपुर द्वारा जिले में कराये जा रहे कार्यों के प्रस्तुतीकरण पर चर्चा की जायेगी।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, आयुक्त, नगर निगम, अधिक्षक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जबलपुर, उपसंचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय पूर्वी क्षेत्र जबलपुर, प्रभारी अधिकारी, धमार्थ शाखा, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम जबलपुर, सचिव, मानव जीवन विकास समिति, ग्राम बिजौरी सहित सभी संबंधितों को नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Post a Comment