Top News

किराना व्यापारियों ने upi का किया विरोध


सच की ख़बर 24

कटनी। UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यवस्था के विरोध में बुधवार को किराना व्यापारियों ने ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाया। किराना व्यापारी संघ, जिला कटनी के आह्वान पर व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान पर संभावित अतिरिक्त लागत को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का कहना है कि किराना सहित अन्य कम मार्जिन वाले कारोबार में डिजिटल भुगतान पर किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत का सीधा असर व्यापार के लाभ पर पड़ सकता है। इसी को लेकर व्यापारियों ने प्रस्तावित MDR व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने और इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की।

किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और एकजुटता जरूरी है। संघ की ओर से अभियान के दौरान व्यापारियों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में किराना व्यापारी संघ के गोविंद सचदेवा,संजय चोदहा( बेबू,) पंकज त्रिसोलिया, आशीष कंदेले, विपुल कोटक, अध्यक्ष अतुल सचदेवा, सचिव मयंक कस्तवार, कोषाध्यक्ष, संजय बरसेया, संदीप श्रीचंदानी, रविंद्र चोदहा, शशांक सचदेबा, आजाद छीरोलिया राजकुमार पोपटानी, पवन सरावगी, इंदु राजश्री, हर्ष वनवारी, आशीष बजाज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com