Top News

कैलवारा स्थित चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कटनी को दान/लीज में मिली जमीन को विक्रय नहीं होने देंगे: एकजुट हुआ जैन समाज -




दान में मिली जमीन में से आधी जमीन बेचने की अनुमति मांगने का किया जैन समाज ने पुरजोर विरोध 

कटनी (सच की खबर 24) । आज सम्पूर्ण जैन समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कैलवारा स्थित चेतनो दय तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर के लिए दान में मिली 18o एकड़ ज़मीन में से पूर्व ट्रस्टियों द्वारा आधी जमीन के विक्रय के लिए पूर्व में लगी अनुमति के नवीनीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन सौंपने में जैन समाज की सभी संस्थाएं के पदाधिकारी सदस्य एवं जैन समाज के भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं बच्चों की उपस्थिति रही। सभी की यही मांग है कि जब सवाई सवाई सिंघई कन्हैया लाल गिरधारीलाल जैन धर्मार्थ औषधालय ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा सम्पूर्ण जमीन दान कर दी तब उनके द्वारा आधी जमीन विक्रय करने की अनुमति क्यों मांगी जा रही है यह समाज के साथ धोखा है जिसे हम सभी होने नहीं देंगे।

जैन समाज के प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री 108 श्री विद्यासागर जी महा मुनि राज के आशीर्वाद और 108 श्री सुधासागर जी मुनि महाराज की प्रेरणा से उक्त तीर्थ क्षेत्र का निर्माण हुआ है एवं गुरुवर द्वारा "चेतनो दय तीर्थ क्षेत्र " का नाम करण किया गया,
आज यह क्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष में जैन समाज का धार्मिक आस्था का केंद्र बन चुका है, " भूमि प्रदाता परिवार एवं ट्रस्टीयो " -- क़े पुण्य की "अनुमोदना "सम्पूर्ण जैन समाज कटनी एवं भारत वर्ष की जैन समाज द्वारा की गई एवं ट्रस्टीयो को इस पुनीत कार्य क़े लिये मंच पर सम्मानित किया गया जिसका प्रचार प्रसार भी भारत वर्ष में विभिन्न चैनलो क़े माध्यम से किया गया, ------ किन्तु अब 
 सवाई सिंघई कन्हैया लाल गिरधारीलाल जैन धर्मार्थ औषधालय ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा 1991 में प्राप्त उक्त भूमि में से आधी जमीन के बेचने की अनुमति हेतू नवीनीकरण किये जाने का आवेदन लगाया हुआ है जो कलेक्टर महोदय कटनी के समक्ष विचाराधीन है, ऐसा आवेदन गुप चुप रूप से लगाकर जैन समाज कटनी के साथ ऐसा कृत्य धोखा, एवं छल करने की परिधि में आता है, इस कृत्य की जानकारी होते ही सम्पूर्ण जैन समाज जी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है एवं समाज में आक्रोश व्याप्त है

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com