कटनी (सच की खबर 24)। बरसात के पूर्व कोई अप्रिय घटना न घट जाए इसलिए नगर निगम प्रशासन द्वारा जर्जर हो चुके मकानों की लिस्ट बनाई गई थी जिसके तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा जर्जर मकान तोड़े गए थे उसी कार्यवाही के तहत आज बरही रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने जर्जर हो चुके मकान को नगर निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है
बहुत सालों से वह मकान जर्जर हो चुका था, विगत दिनों दिल्ली में एक 40 साल पुरानी बिल्डिंग गिरने की घटना हुई जिसमें कटनी के एक छात्र की भी मौत हो गई है ऐसी घटनाएं कई संदेश छोड़ जाती है आज प्रशासन द्वारा गिराया जा रहा मकान किसी नायडू परिवार का बताया गया है, मकान गिराने के समय प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति रही ।
*जन सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर भवनों के विरूद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी*
*गुरूनानक वार्ड बरही रोड स्थित जर्जर भवन पर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच डिस्मेंटल की कार्यवाही शुरू*
बारिश के दौरान जर्जर भवनों से होनें वाली संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजर जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा नगर के चिन्हित जर्जर भवनों के डिस्मेंटल की कार्यवाही अनवरत जारी है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को नगर पालिक निगम की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही गुरुनानक वार्ड में जारी है। पुराना ट्रैफिक के सामने बरही रोड स्थित भवन के स्वामी श्री ज्योति प्रकाश नायडूयसी.आर. नायडू के अत्यंत जर्जर भवन को हटाने की कार्यवाही दोपहर से शुरू कर दी गई है।
निगम के अमले द्वारा जेसीबी, हाइड्रा एवं अन्य संसाधनों के साथ मौके पर भवन को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पूर्ण इंतजाम किये गए है। निगम अधिकारियों ने बताया कि उक्त भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका थी, जिससे जन-धन की बड़ी हानि हो सकती थी। लगातार प्राप्त शिकायतों एवं तकनीकी जांच के बाद भवन को जर्जर घोषित कर नोटिस आदि की कार्यवाही पश्चात जर्जर भवन को हटाने का निर्णय लिया गया।
*मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
कार्यवाही स्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है एवं यातायात को डायवर्ट किया गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अनुज्ञा शाखा एवं अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यवाही के दौरान उक्त मार्ग का उपयोग न कर सहयोग प्रदान करें। कार्यवाही कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।

Post a Comment