Top News

दुःखद खबर- कटनी की छात्रा की दुर्घटना में मौत


सच की ख़बर 24

इंदौर हादसे में कटनी की बीटेक छात्रा अर्चिता जार की मौत
नगर निगम के टैंकर ने मारी टक्कर, एक अन्य छात्र घायल; चालक पुलिस हिरासत में

कटनी। इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में कटनी निवासी बीटेक छात्रा अर्चिता जार की दर्दनाक मौत हो गई। अर्चिता अपने एक अन्य छात्र साथी प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम के पानी के टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में अर्चिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया।

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान शुभम उर्फ सोहन चौकसे निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अर्चिता कटनी निवासी वीरेंद्र जार (वीरू जार) की बेटी थी और इंदौर की सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कटनी में परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com