Top News

शहर के सड़क की जर्जर स्थिति के शीघ्र सुधार के संबंध में एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को दिया पत्र


सच की ख़बर 24

विषय — चाका-पुरैनी से झिंझरी तक मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के शीघ्र सुधार के संबंध में एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी को दिया पत्र 

कटनी।  नगर निगम सीमा अन्तर्गत चाका-पुरैनी से झिंझरी तक शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जो पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-7 के रूप में जानी जाती थी, बारिश के बाद अत्यंत जर्जर हो गई है। मार्ग पर अनेक स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे होने के साथ सड़क की सतह भी उखड़ चुकी है। आज नगर पालिक निगम के एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक जी से मिलकर रोड की दयनीय स्थिति को सुधरवाने के लिए निवेदन पत्र दिया 

एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने अपने पत्र में उल्लेखित किया कि वैसे तो अधिकांश जगह सड़क जर्जर हो चुकी है लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर मोड़, पुरानी सब्जी मंडी, पन्ना तिराहा, कुठला, अहमद नगर एवं रचना नगर मोड़, बस स्टैंड, जगन्नाथ चौक से बरगवां फ्लाईओवर, आस्था प्लाजा, डन कॉलोनी, कटाये घाट मोड़, माधवनगर गेट, कलेक्ट्रेट-वन विभाग क्षेत्र से झिंझरी तक कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है।

यह शहर का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं वाहन आवागमन करते हैं। गहरे गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से सड़क की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराया जाना अपेक्षित है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि चाका-पुरैनी से झिंझरी तक के इस पूरे मार्ग की स्थिति को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक मरम्मत एवं गड्ढों के सुधार के लिए संबंधित विभाग/एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।
जिस पर नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक जी ने जन हित में त्वरित उक्त समस्या के निदान के लिए नगर निगम आयुक्त महोदया को पत्र लिखा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com