Top News

किराना व्यापारी संघ चुनाव - अतुल सचदेवा अध्यक्ष एवं मयंक कस्तवार बने सचिव

सच की ख़बर 24



किराना व्यापारी संघ जिला कटनी की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

कटनी। किराना व्यापारी संघ जिला कटनी की महत्वपूर्ण बैठक श्री गहोई वैश्य पंचायती भवन ट्रस्ट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री गोविंद सचदेवा ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री अतुल सचदेवा को किराना व्यापारी संघ जिला कटनी का अध्यक्ष, श्री मयंक कस्तवार (सोनू) को सचिव एवं श्री संजय बरसैंया को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अतुल सचदेवा ने कहा कि, “किराना व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता एवं सहयोग को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाकर प्रत्येक व्यापारी के हित में मिलकर कार्य किया जाएगा।”

उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।

बैठक में श्री पंकज त्रिसोलिया, श्री आशीष कंदले, श्री विपुल कोटक, श्री राजू पोपटानी, श्री संजय बेबू चौदहा, श्री भीम लोहानी, श्री नारायणदास हरचंदानी ,अखिलेश पुरवार,संदीप श्रीचंदानी एवं श्री गोपाल फेरवानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com