Top News

14 साल से बकाया किराया 1.59 करोड़ न चुकाने पर दुकान हुई सील





नगर निगम द्वारा स्टेशन रोड ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार सील, 1.59 करोड़ का बकाया न चुकाने पर एक्शन 
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी ने बकाया करों और किराए की वसूली को लेकर अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। रेलवे स्टेशन के पास ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में संचालित जंक्शन बीयर बार पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीलबंद कर दिया है। 1.59 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि समय सीमा के भीतर जमा न करने पर आयुक्त के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 के तहत संबंधित पक्ष को मांग सूचना पत्र तामील कराया गया था। 30 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी जब राशि जमा नहीं की गई, तो निगम ने कड़ा रुख अपनाया। अधिनियम की धारा 175(1) के तहत वारंट जारी करते हुए नर्बदा कॉन-टेक प्रा.लि. के रेलवे स्टेशन स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स के जंक्शन बीयर बार परिसर पर 27 जुलाई 2026 को सीलिंग की कार्रवाई की गई।

कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी के आदेश पत्र (क्रमांक 1639/रा.वि./बा.शा./2026, दिनांक 24.07.2026) के मुताबिक, संस्थान पर 1,59,28,641/- रुपये (एक करोड़ उनसठ लाख अट्ठावीस हजार छह सौ इकतालीस रुपये) की विशाल राशि बकाया है। इतनी बड़ी राशि बकाया होने के चलते निगम प्रशासन ने परिसर को सील करने का निर्णय लिया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति दुकान या बीयर बार का ताला खोलने या सील के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई, तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने साफ किया है कि संपूर्ण बकाया राशि चुकाने के बाद ही आगे की राहत संभव होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com