Top News

सपना सरावगी बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशविनी परांजपे राजवाड़े ने प्रदेश में 21 जिलों में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जिसमें कटनी जिले में भाजपा के विभिन्न पदों में हमेशा सक्रिय रहने वाली भाजपा नेत्री श्रीमती सपना सरावगी को कटनी जिले का महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्रीमती सपना सरावगी लगभग दो दशकों से भाजपा में विभिन्न पदों में रहकर संगठन के राजनैतिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रही है भाजपा संगठन के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रहती है उनके जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा महिला मोर्चा में हर्ष का माहौल है। 
श्रीमती सपना सरावगी ने अपने जिला अध्यक्ष बनने पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े ,खजुराहो क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा  कटनी जिले के जिला अध्यक्ष दीपक टंडन जिले के चारों विधायक संजय पाठक,संदीप जयसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ जन, सभी मंडल अध्यक्ष, देवतुल्य कार्यकर्ता , समस्त मातृशक्ति एवं जिला पदाधिकारी, आभार व्यक्त किया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com