*।। सस्नेह आमंत्रण ।।*
➖➖➖➖➖➖➖
*संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 संत श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती तक राष्ट्रव्यापी "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान" का आयोजन किया जा किया जा रहा है। नेतृत्व के निर्देशानुसार उक्त अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन तथा उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवम मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।*
*इसी श्रृंखला में आज शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन मिट्टी से अलंकृत "स्वर्णिम कलश समरसता यात्रा" का कटनी आगमन हो रहा है। यात्रा के कार्यक्रम संयोजक, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी तथा कार्यक्रम सहसंयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्री भगवान सिंह परमार जी के नेतृत्व में दोपहर 3:30 बजे मैहर से सड़क मार्ग द्वारा कटनी पहुंच रही इस समरसता स्वर्णिम कलश यात्रा का स्वागत मार्ग निम्नानुसार है -*
*विधानसभा - मुड़वारा*
*कटनी ग्रामीण मंडल*
*बडेरा मोड़*
*दोपहर - 3:30 बजे*
⬇️
*विधानसभा - मुड़वारा*
*मुड़वारा मंडल*
*जैन स्तंभ, सत्कार इन के पास, पन्ना मोड़*
*सायं - 4:00 बजे*
⬇️
*विधानसभा - बहोरीबंद*
*देवगांव मंडल*
*देवरी फाटक के समीप*
*सायं - 5:00 बजे*
⬇️
*तदुपरांत दमोह प्रस्थान।*
*समरसता स्वर्णिम कलश यात्रा के कटनी जिला आगमन पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी "टंडन" जी, विधायक श्री संजय पाठक जी, श्री संदीप जयसवाल जी श्री प्रणय पांडे जी श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा जी, उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा जी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी जी, अध्यक्ष श्री मनीष पाठक जी ने आप सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु/भगिनी, मातृशक्ति, वरिष्ठ भाजपाजनो, समस्त पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों सहित सभी सामाजिक बंधुओ से साग्रह निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर उक्त समरसता कलश यात्रा का भव्य स्वागत करें एवम आयोजन की गरिमा बढ़ाये।*
*धन्यवाद।*
🪷🙏🏻🪷
*सुखदेव चौधरी*
(जिला महामंत्री, भाजपा कटनी)

Post a Comment