बरगवां में बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के सभी शीशे तोड़े
कटनी। शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी बीती रात बरगवां क्षेत्र में देखने को मिली। संदेश प्रोविजन (विशाल मेगा मार्ट के पास, कैंटबिल शोरूम के सामने) के बाहर खड़ी एक कार को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाते हुए उसके सभी शीशे तोड़ दिए। घटना बीती रात (28 जुलाई) लगभग 12:50 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित वाहन मालिक संदेश गुप्ता ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी है।
घटना के संदर्भ में गाड़ी मालिक संदेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि में किसी अज्ञात तत्वों द्वारा मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई जिससे मेरा भारी नुकसान हुआ है साथ ही में दहशत में हू मेरे द्वारा पुलिस को जानकारी दे दी गई है यह एक वाहन के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की रात्रि गश्त और कानून-व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि अपराधी रात के समय किसी के घर के मुहाने पर खड़ी गाड़ी में इस तरह बेखौफ होकर तोड़फोड़ कर सकते हैं, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित समझे? इस वारदात ने नागरिकों के मन में सुरक्षा को लेकर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आसपास के दुकानदारों और रहवासियों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास घटना के समय (रात 12:50 बजे के आसपास) की कोई सीसीटीवी फुटेज या संदिग्धों से जुड़ी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं ।

Post a Comment