Top News

श्रीमती अन्नू सरावगी बनी श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था की अध्यक्ष

श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था

के नवीन सत्र 2026-2028 का शुभारंभ भगवान श्री सत्यनारायण जी की पावन कथा एवं पूजन के साथ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस पावन आयोजन का सफल संचालन एवं व्यवस्था आयोजक समूह की सदस्याओं श्रीमती रेखा बिलैया, श्रीमती अंजू मसुरहा, श्रीमती अंजलि सरावगी, श्रीमती अपर्णा बिलैया एवं श्रीमती अन्नू सरावगी द्वारा किया गया।

भगवान श्री सत्यनारायण जी की दिव्य कथा का श्रवण परम आदरणीय आचार्य श्री निलेश पाठक जी के श्रीमुख से सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा के दौरान गुरुदेव जी एवं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त कर संस्था के नवीन सत्र का शुभ एवं मंगलमय आगाज हुआ।

इस अवसर पर संस्था की भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौदहा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न किया गया तथा नवीन सत्र 2026-2028 हेतु निर्वाचित नई अध्यक्ष श्रीमती अन्नू सरावगी का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एवं पूरी कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की समस्त सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया, हवन एवं आरती में सहभागिता निभाई तथा भगवान श्री सत्यनारायण एवं श्री लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।

धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण इस पावन आयोजन ने संस्था के नवीन सत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा, एकता एवं सेवा भाव के साथ एक नई दिशा प्रदान की।
सभी नए सत्र के पदाधिकारियों के पद के साथ नाम ये है 
अध्यक्ष - अन्नू सरावगी 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - सीमा लहरिया
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - किरण कुदरहा
सचिव - जयंती खांताल 
सह सचिव - शोभा चौदहा 
कोषाध्यक्ष - अनिता कनकने 
आय व्यय - मानसी त्रिसौलिया 
सह कोषाध्यक्ष - गोल्डी 
प्रचार मंत्री - अंजू मसूरहा 
मीडिया प्रभारी - नेहा कुदरहा 
संगठन मंत्री - गीता चाची 
कार्यालय मंत्री - बबीता छिरौलिया 
अंकेक्षक मंत्री - मेनका क॔थरिया 
संरक्षक सदस्य 
श्रीमती उर्मिला रानी चौदहा 
श्रीमती मिथलेश चौदहा
श्रीमती माया चौदहा
श्रीमती सुमन बरसैंया
श्रीमती सरोज चौदहा
श्रीमती इंद्रा खर्द

विशेष सलाहकार 
रेखा सरावगी
ज्योति सरावगी 
मधु तपा 
अपर्णा बिलैया 
जूही कनकने
सुचिता कुदरहा 
रुचि चौदहा
समिति सम्मानीय सदस्य - सिमू गंधी , कुमुद चौदह,सुनीता चौदह, रश्मि मोर ,सरिता तीतबिरासी , संध्या  चौदह,प्रभा  कनकने, मधु सेठ, सुमन कठल, राशि बरसैंया, विनीता बरसैंया, संध्या कस्तवार ,पायल चौदह ,मोहिनी चौदह , मेघा कनकने , नैनसी कनकने की उपस्थिति रही।।


Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com