राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अब से कुछ देर पहले कटनी नगर निगम के एल्डरमैन की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक शासन ने वेंकटेश मिश्रा, श्रीमती शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अम्बरीश वर्मा, आशुतोष शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा और अनुराग त्रिसोलिया को एल्डरमैन नियुक्त किया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सरकार ने नगर परिषदों और नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों के नामों का ऐलान कर दिया था, लेकिन नगर निगम के लिए घोषणा रुकी हुई थी। आज सरकार ने यह सूची जारी कर दी। मनोनीत पार्षदों के हिस्से केवल 10 माह का कार्यकाल ही आएगा। आगे साल यानि 2027 में नगर निगम चुनाव होने है। इसके पहले सरकार ने नेताओं को संतुष्ट करने के लिए ये नियुक्तियां की
नगर निगम एल्डरमैन की हुई नियुक्ति
सच की ख़बर 24.com
0

Post a Comment