Top News

जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न



जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा कटनी का शपथ ग्रहण एव

कटनी। जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा कटनी द्वारा चेतनोदय तीर्थ, गौशाला, कैलवारा, कटनी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री मगन जैन, श्री आशीष जैन, श्री राजू जैन, श्री अंकुर जैन (अध्यक्ष, जैन मिलन), श्रीमती निशा जैन (अध्यक्ष, महिला जैन मिलन), श्री संचित जैन (मंत्री), श्री राहुल जैन (उपाध्यक्ष), श्री मनीष जैन (कोषाध्यक्ष), श्री संजीव जैन (मीडिया प्रभारी), श्री वैभव जैन (सह सचिव), श्रीमती नीतू जैन (सचिव), श्री शरद जैन (कोषाध्यक्ष), श्री विभोर जैन (उपाध्यक्ष), श्रीमती मीनू जैन, श्रीमती रचना जैन, श्रीमती अनमोल जैन, श्रीमती प्रिया जैन एवं श्रीमती नम्रता जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

निवेदक
जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा, कटनी



Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com