Top News

सड़क हादसे में युवक की दुःखद मौत पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी ₹10 हजार की त्वरित आर्थिक सहायता





कैमोर: सड़क हादसे में युवक की दुःखद मौत पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी ₹10 हजार की त्वरित आर्थिक सहायता

कटनी। कैमोर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 निवासी सुखदेव कोल का गुजरात में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की।

मृतक के अंतिम संस्कार एवं परिवार की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री पाठक की ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने मृतक के भाई शंकर कोल को सौंपकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर भाजपा कैमोर मण्डल के अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने कहा कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने कठिन समय में मिली त्वरित सहायता और संवेदनशीलता के लिए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com