कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पन्ना मोड़ के आगे पटेल बैटरी के बगल से स्थित एक कमरे में युवक की लाश बरामद की गई है। खबर मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लाश बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि जायसवाल होटल के सामने रहने वाले 23 वर्षीय विवेक यादव पिता पन्नालाल यादव की लाश बरामद की गई है। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। संभवत: युवक ने दो-तीन दिन पूर्व यह आत्मघाती कदम उठाया गया होगा।
जिस स्थान पर युवक ने फांसी लगाई, उसके ठीक पीछे उसका घर है। आज सुबह परिजनों को ऑफिस से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment