दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से यह जीत दर्ज की है । आज हुई मतगणना के रिजल्ट में जहां कांग्रेस प्रत्याशी को 66757 वोट मिले है वही भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60741 वोट मिले है पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर भी जहां कांग्रेस को 291 और वही भाजपा को 264 वोट मिले यहां भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
दतिया चुनाव की चर्चा पूरे देश में थी पूरे प्रदेश के नेता कार्यकर्ताओं की इस चुनाव में भूमिका रही है आज रिजल्ट के दिन सबकी निगाहें न्यूज में रही रिज़ल्ट के पहले लोगों का अपना अपना आकलन था कोई बीजेपी को जीता रहा था तो कोई कांग्रेस को लेकिन आज मतगणना शुरू होने के बाद शुरू में बीजेपी आगे बढ़त बनाई हुई थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने हर राउंड में कांग्रेस अपनी बढ़त बनाए रखी जिससे परिणाम उनके पक्ष में रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा, हार की समीक्षा करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि भीतरघात से ज्यादा वोटों का फर्क नहीं पड़ा। जीत के बाद कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कटनी के सुभाष चौक पर कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे कांग्रेस की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया।
सुभाष चौक पर आयोजित जश्न में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में भी पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।

Post a Comment