Top News

अहमद नगर के बाहर हाईवा धसा पहले भी कई घटना हो चुकी है





कटनी (सच की खबर 24)। शहर में जगह जगह सीवर लाइन का काम जोरों से चल रहा, नाली का काम चल रहा है लेकिन जिसके लिए खुदाई का काम होता है काम हो जाने के बाद किए गए गट्ठे नहीं भरे जाते है जिससे बरसात में इन जगह में पोल हो जाती है जो रात में वाहनों को दिखते नहीं है जिससे एक्सीडेंट की घटनाएं होती रहती है बड़े बड़े वाहन इनमें फंस जाते है।
ऐसी ही एक घटना कल अहमद नगर के बाहर देखने को मिली जहां एक बड़ा घट्टा हो गया है जहां आए दिन छोटे बड़े वाहन फसते रहते है कल रात भी एक हाईवा इस विकराल गट्ठे में फंस गया जो दोपहर तक फंसा रहा, कुछ दिन पूर्व भी यही पर एक बड़ा वाहन फंसा था जिसकी फोटो सोशल मीडिया में चली थी उसके बाद नगर निगम प्रशासन ने आकर देखा था और फोटो भी खींची थी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है कभी यह स्थिति विकराल घटना का रूप न ले ले इसलिये नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान दे 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com