Top News

गल्ला मंडी के सामने गुप्ता कृषि केंद्र से ट्रैक्टर हुआ चोरी




कटनी में बेखौफ चोरों का आतंक: कुठला मंडी रोड गुप्ता कृषि यंत्र से देर रात सोनालिका ट्रैक्टर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

कटनी। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं। ताजा मामला कुठला थाना क्षेत्र का है, जहां पहरूवा गल्ला मंडी रोड स्थित खेर माई मंदिर के सामने गुप्ता कृषि यंत्र से एक सोनालिका ट्रैक्टर देर रात चोरी हो गया। 
गुप्ता कृषि केंद्र के नवनीत गुप्ता ने बताया कि रात में रोजाना की तरह अपना प्रतिष्ठान बंद करके चले गए थे सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि ट्रैक्टर गायब था जिसकी जानकारी कुठला थाने में दी गई बाद में सी सी टी वी कैमरे में देखने मे चोरी की घटना 14 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे से 11:45 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिसमें कोई ट्रैक्टर को ले जाते हुए दिख रहा है 
जानकारी अनुसार अज्ञात चोर बड़ी ही शातिराना तरीके से शोर-शराबा किए बिना ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ट्रैक्टर चोरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वाहन मालिक ने कुठला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लगातार पुलिस गश्त होने के बाद भी चोरी की घटना में कमी देखने को नहीं मिल रही है पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
देखना होगा कि कुठला पुलिस इस सनसनीखेज ट्रैक्टर चोरी का खुलासा कितनी जल्दी कर पाती है और चोरी गए सोनालिका ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कब तक सफलता हासिल करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com