Top News

जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्ट की जमीन में बने मकान को प्रशासन द्वारा ढहाया गया , मकान में रह रहे परिवार में रोष




आज जिला प्रशासन ने राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा जगन्नाथ चौक ढलान में जगन्नाथ मंदिर के पीछे कई महीनों से चले आ रहे एक अतिक्रमण मामले में कार्यवाही करते हुए एक मकान को गिराया गया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार अजीत तिवारी ने सच की खबर 24 को बताया कि से  जगन्नाथ मंदिर के पीछे जगन्नाथ ट्रस्ट की जमीन जो कि खसरा नंबर 409 में है जिसमें रोशन विश्वकर्मा द्वारा सालों से मकान बनाकर व्यवसाय भी किया जा रहा था  जिसे खाली करने हेतु प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिया गया उसके बाद मामला तहसील न्यायालय के आदेश को तामील कराने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया था जिसके तारतम्य में आज प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा अतिक्रमण खाली कराने की कार्यवाही की गई इसके पहले भी आदेश की तामील के तहत अतिक्रमणकर्ता से मकान खाली करने के लिए प्रशासन  द्वारा कार्यवाही करनी चाही लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा खाली नहीं किया गया जिस कारण आज जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमणकर्ता का मकान गिराया गया। साथ ही घर में रखे पूरे सामान को विश्वकर्मा परिवार द्वारा नहीं लिया गया जिसकी जब्ती बनाकर समान नगर निगम को सोंप दिया गया उक्त कार्यवाही में तहसीलदार, आर आई, पटवारी, नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा 
वही इस कार्यवाही से रोशन विश्वकर्मा के परिवार ने रोष व्यक्त किया है रोशन विश्वकर्मा के पुत्र कुंदन विश्वकर्मा ने कहा कि हमको कल ही व्यवसाय बंद करने का नोटिस मिला था ओर आज हमारा मकान तोड़ दिया। अब हमारा परिवार कहा जाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com