Top News

72 वां ऐतिहासिक दधिकांदो महोत्सव 6 सितम्बर का


सच की खबर 24 

कटनी । नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को बनाए रखने वाली श्री बधाई उत्सव कमेटी' की वार्षिक बैठक का गरिमामय आयोजन श्रीराम दरबार में संपन्न हुआ। बैठक मे सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष 72वां भव्य दधिकांदो महोत्सव आगामी 6 सितंबर 2026, दिन रविवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक वैभव के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री की अलौकिक शोभायात्रा पूरे नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी।
यह महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता एवं आदरणीय सुरेश सराफ के विशेष सानिध्य में आयोजित हुई, जिसमें महोत्सव की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ जनों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है, जिसमें विधायक संजय पाठक, राजू अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, बिहारी लाल सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, ओमप्रकाश टुडहा, गणेश मोर, पदम त्रिपाठी, सुरेश सराफ, मनोहर मनोज, विपुल कोटक, अजय सरावगी, नरेंद्र खंताल एवं रम्मू बिलैया शामिल हैं।
आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु श्री बधाई उत्सव कमेटी' की नई कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सभी ऊर्जावान साथियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं:
 *संयोजक मंडल*
 प्रेम प्रकाश दीक्षित, संजीव चौदहा।
 *अध्यक्ष*
 अभिषेक पुरवार।
 *उपाध्यक्ष:* 
शिवम पहारिया, कृष्णा सोनी, कृष्ण गोपाल गर्ग।
 *सचिव:* 
अतीष खंमपरिया।
 *सह सचिव:*
अभिषेक बर्मन, राहुल सुहाने, मयंक सोनी, रविंद्र चौदहा।
 *कोषाध्यक्ष:*
* संतोष पांडे
 *प्रचार मंत्री:*
सिद्धार्थ खर्द, राहुल सरावगी, यश चौदहा, मयूर खंडेलवाल, शुभम सोनी।
 *सजावट मंत्री*
* सुशील बरसैया, सतीश मोर।
 *संगठन मंत्री:*
रौनक खंडेलवाल, टीनू सचदेवा, प्रदीप द्विवेदी।
 *सोशल मीडिया प्रभारी:*
 कृष्णा सोनी, अखिलेश पुरवार, राज सोनी, कृष्णा सेठिया, वैभव पुरवार।
 *जुलूस संचालन समिति:*
बेबू चौदहा, संजय चौदहा, अतुल बिलैया, अनुराग सरावगी, मनीष सराफ एवं अन्य सहयोगी सदस्य।
 *सम्मानित एवं विशिष्ट सदस्य*
कमेटी को शहर के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध राष्ट्रसेवियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। सम्मानित सदस्यों में विधायक संदीप जयसवाल, विधायक प्रणय पांडे, विधायक धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती सरोज बच्चन नायक, पूर्व विधायक सुकृति जैन, पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार, रामरतन पायल, प्रियदर्शन गौर सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
> *धर्मप्रेमियों से अपील:*
> 'श्री बधाई उत्सव कमेटी' के हम सभी पदाधिकारी और सदस्य कटनी नगर एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों और युवा साथियों से ससम्मान अपील करते हैं कि 6 सितंबर को आयोजित होने वाले इस 72वें दधिकांदो महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक उत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।
>

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com