Top News

इस्कॉन कटनी द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 17 जुलाई को



भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 17 जुलाई को रेल्वे स्टेशन चौराहा से निकलेगी। आयोजन समिति ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से रथ यात्रा में शामिल होने का निवेदन किया है।
 अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृतसंघ ( इस्कॉन कटनी ) द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस्कॉन कटनी के प्रभु जी ने जानकारी देते हुए बताया भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा कल 17 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से रेलवे स्टेशन चौराहा से प्रारंभ होगी जो दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, सुभाष चौक से होते हुए सिल्वर टॉकीज रोड से गर्ग चौराहा पहुंचेगी, गर्ग चौराहा से नई बस्ती होते हुए, सरस्वती स्कूल रोड से के डी सी कॉलेज में समाप्त होगी।
 रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम के अगले चरण में के डी सी हाल में सभी भक्त जन की उपस्थिति में भजन भक्तिमय का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन रहेगा 
कटनी 
इस्कॉन समिति ने सभी भक्तजनों को इस रथयात्रा महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है नगर की भक्तिमय जनता अवश्य पधारे और पुण्ड लाभ प्राप्त करे 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com