Top News

कटनी में दर्दनाक हादसा: चांडक चौक ब्रिज से गिरने पर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी




कटनी। शहर के चांडक चौक ब्रिज के पास सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। करीब 71 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की ब्रिज से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नारायण दास गुप्ता पिता सुंदर लाल गुप्ता निवासी मसुरहा वार्ड हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com