Top News

सावधान - शहर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से दहशत, वाहन मालिक रहें सतर्क


कटनी। (सच की खबर 24) शहर में लगातार विभिन्न स्थानों से  बाइक चोरी की घटना होने की जानकारी मिली है इन बाइक चोरी की घटना से आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी होने की खबरें सामने आने से वाहन मालिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, अस्पतालों और रिहायशी क्षेत्रों से भी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई देने के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। लगता है जैसे इन चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है, लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है और वाहन मालिक अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की अपील की है लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है और वाहन मालिक अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। 

1. कोतवाली: शासकीय अस्पताल परिसर से बाइक चोरी*
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल शासकीय अस्पताल परिसर से भी वाहन चोरी की वारदात सामने आई है। जालपा वार्ड (पुरानी बस्ती) निवासी निखिल खम्परिया (38 वर्ष) अपनी हीरो होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MF 0772 लेकर अस्पताल आए थे, जिसे परिसर से ही किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। पुलिस मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

*2. कोतवाली: बैंक के सामने पार्क पैशन प्रो ले उड़े चोर*
कोतवाली थाना क्षेत्र के ही विश्वकर्मा पार्क के पास स्थित इंडियन इलाहाबाद बैंक के सामने से एक और बाइक चोरी हुई। अशोक कॉलोनी (सुख सागर अपार्टमेंट) निवासी अखिलेश कुमार यादव (53 वर्ष) अपनी लाल रंग की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ME 2028 खड़ी कर किसी काम से गए थे, तभी अज्ञात आरोपी ने वाहन पर हाथ साफ कर दिया।

*3. माधवनगर: दिव्यांचल गार्डन के पास से मोटरसाइकिल पार*
माधवनगर थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एनकेजे तिलक कॉलेज छात्रावास में रहने वाले शिवपूजन पांडे (36 वर्ष) रात के समय दिव्यांचल गार्डन के पास आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MK 3014 बाहर पार्क की थी, जिसे रात करीब 9 से 11 बजे के बीच अज्ञात चोर चुरा ले गया। माधवनगर पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com