Top News

कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा हुए सेवानिवृत्त । पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया



कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई
चार दशकों की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं 
कटनी /कटनी पुलिस परिवार द्वारा शनिवार, 30 मई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मई माह में सेवानिवृत्त हो रहे कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा के सम्मान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के मिसाल रहे मिश्रा: पुलिस अधीक्षक 
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। उनके काम करने की शैली और अनुभव से वर्तमान पुलिस बल को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। ने उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके अनुभवों से सीख लेकर जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
 अपनी नौकरी के इस लंबे सफर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण थानों और विभागों की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण और जनता के बीच पुलिस की एक सकारात्मक और मिलनसार एवं मददगार छवि स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
*विभाग में बिताया समय जीवन की अमूल्य धरोहर*
विदाई की इस वेला में भावुक होते हुए निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा ने अपने सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में बिताया गया एक-एक पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पूरा पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
*शाल-श्रीफल से हुआ सम्मान*
समारोह के समापन पर कटनी पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों और परिजनों ने उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com