Top News

बीमारी का बहाना, दूसरी कोर्ट में शी — हाईकोर्ट ने वकील पर ठोका 20 हजार का जुर्माना





बीमारी का बहाना बनाकर दूसरी कोर्ट में पेश हुआ वकील, हाईकोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना*प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अदालत को गुमराह करने की कोशिश करने वाले एक वकील पर सख्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की एकल पीठ ने पाया कि संबंधित वकील ने एक प्रकरण में बीमारी का हवाला देते हुए मेडिकल पर्चा भेजकर अनुपस्थित रहने की सूचना दी थी, जबकि उसी दिन वह दूसरी अदालत में पेश हो रहा था।सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि वकील ने अदालत को यह महत्वपूर्ण तथ्य नहीं बताया कि आवेदकों को पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिल चुकी थी।अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि वकील का आचरण न्यायालय को धोखा देने का प्रयास दर्शाता है, जो न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।हाईकोर्ट ने इसे पेशेवर आचरण के विरुद्ध मानते हुए वकील पर आर्थिक दंड लगाते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com