Top News

वैश्य चेतना रैली के साथ सेवा कार्य, अनाथ आश्रम के बच्चों को गर्म कपड़े एवं नवजात शिशुओं के लिए झूला वितरित


सच की ख़बर 24


वैश्य चेतना रैली के साथ सेवा कार्य, अनाथ आश्रम के बच्चों को गर्म कपड़े एवं नवजात शिशुओं के लिए झूला प्रदान

कटनी, 2 अक्टूबर 2026। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई, जिला कटनी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर वैश्य चेतना रैली एवं सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।
रैली का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक कार्यालय, स्टेट बैंक चौराहा से हुआ। इसके पश्चात रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए किलकारी शिशु गृह अनाथ आश्रम, ददाधाम, झिंझरी पहुंची।

इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा किलकारी अनाथ आश्रम के बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए झूला भी प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की सहायता करते हुए समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी, जिला प्रभारी मनीष त्रिसौलिया युवा जिला इकाई प्रभारी अग्रवाल लहरिया, महिला इकाई जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता, रजत जैन (पूर्व अध्यक्ष), श्रीमती सपना सरावगी, राहुल गुप्ता, सचिन अग्रहरि, अभिषेक जैन, अल्केश केसरवानी, तरुण जैन, संचित जैन एवं गौरभ गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के जिला अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति सेवा, सहयोग और एकता में निहित है। महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वैश्य बंधुओं ने सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com