कटनी, (सच की खबर 24) माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरोध स्थित जैन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर रखी दान पेटी के अंदर रखे हजारों रुपये पार कर दिए। जैन मंदिर में गर्भालय की सभी प्रतिमाये सुरक्षित हैँ।
जैन समाज के आस्था का केंद्र पिपरौध स्थित जैन मंदिर में देर रात चोरी होने की सूचना विवेक जैन द्वारा माधवनगर पुलिस को दी गई है। अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरे की तार को भी चोरों द्वारा तोड़ दिया गया है माधवनगर थाने में जानकारी देते हुए बताया गया है कि गुप्त दान पेटी के ताले को तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए गायब है चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment