Top News

पिता को मुखाग्नि देखकर बेटे का फर्ज निभाया बेटी ने



पिता को मुखाग्नि देखकर बेटे का फर्ज निभाया बेटी ने- सचिन कश्यप को अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुंची तीनों दुःखी बेटिया  

कटनी। एनकेजे में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता और यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं देने वाले सचिन कश्यप के हार्ट अटैक से निधन पर उनकी बेटी हनी कश्यप ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मुखाग्नि दी। आजकल के दौर में बेटियां भी बेटों से किसी मायने में पीछे नहीं है। सचिन कश्यप की तीन बेटियां है, जिनमें से छोटी बेटी हनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई और चिता को अग्नि दी। एक बेटी का साहस देखकर अंतिम संस्कार में मौजूद लोग भावुक हो गए। सभी की आँखें पिता को अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुंची तीनों बेटियों के बहते आंसू देखकर नम हो गई।
 सचिन अपनी तीनों बेटियों जूनी, ग्लोरी और हनी को बहुत स्नेह देते थे। वे मांझी समाज कटनी के सचिव के रूप में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। लगभग 60 वर्षीय सचिन का जबलपुर के एक निजी अस्पताल में हार्ट सम्बंधी ऑपरेशन के दौरान ब्रेन हेमरेज से दुखद निधन हो गया। निधन की खबर से एनकेजे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज रविवार को नयागांव एनकेजे स्थित निवास से निकाली गई। अंतिम संस्कार एनकेजे मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com