Top News

शहर में लगे होर्डिंग: क्लब हाउस निर्माण शीघ्र प्रारम्भ हो





कटनी (सच की खबर 24) ।*तिराहे में लगे होल्डिंग की आज शहर में चर्चा
आज शहर में लगे एक होर्डिंग की चर्चा पूरे शहर चल रही है जिसमें झिंझरी स्थित मित्तल एनक्लेव कालोनीवासियों ने PLM बिल्डरस से कॉलोनी में क्लब हाउस बनाने की मांग जोरो से की है साथ ही कालोनीवासियों में होर्डिंग के माध्यम से यह भी मांग की है कि अगर जल्द ही क्लब हाउस का निर्माण प्रारम्भ नहीं किया जाता है तो भविष्य में कालोनीवासियों द्वारा आंदोलन भी किया जाएगा।

बिल्डरों द्वारा कॉलोनी डेवलमेंट के समय आए हुए ग्राहकों को कॉलोनी में सुबिधा हेतु विभिन्न वादे कागजों में दिखा कर प्लाट एवं मकान तो बेच दिए जाते है लेकिन कुछ सुविधा वादे में रह जाते है मित्तल एनक्लेव सोसायटी से जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा ही मित्तल एनक्लेव कॉलोनी में हुआ जहां एक वादा क्लब हाउस बनाने का था लेकिन वो आज तक नहीं बना जिसकी माँग वर्षों से कालोनीवासियों द्वारा की जा रही है अब यह मांग रोड में होर्डिंग के माध्यम से आ गई है जिसमें लिखा गया है कि अगर क्लब हाउस का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो कालोनीवासियों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। 
जहां कालोनीवासियों ने फ्लैक्स के माध्यम से क्लब हाउस निर्माण की मांग की है वही इस वादे के सन्दर्भ में PLM बिल्डरस से जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com