Top News

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कन्या कौशल शिविर का भव्य शुभारंम






अखिल विश्व गायत्री परिवार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम कन्या कौशल शिविर का भव्य शुभारंभ 8 मई 2026 को प्रातः 8:30 बजे स्थानीय रंगनाथ मंदिर प्रांगण में मनोनीत जिला समन्वयक कमल राज अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । इस शिविर में प्रथम दिन लगभग 50 कन्याओं ने अपनी उपस्थिति दी । आज पांचवे दिन तक यह उपस्थित 100 कन्याओं तक हो गई है । आज 6 बच्चों का जन्मदिन दीप यज्ञ के माध्यम से मनाया गया । कार्यक्रम प्रभारी गायत्री शक्तिपीठ कटनी की ट्रस्टी श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा शिविर का कुशल संचालन किया जा रहा है । प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती पुष्पा तिवारी, श्रीमती डॉक्टर लक्ष्मी द्विवेदी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक लव सिंह चौहान, प्राचार्य रोशनी प्यासी, हरिशंकर दहिया, हरिशंकर गुप्ता, महेंद्र खरे, राकेश निषाद, डॉ विद्याभूषण खरे, श्रीमती सुरभि सिंह, श्री धीरज नामदेव, नीति अगरवाल ने प्रशिक्षण में निर्धारित व्यवस्थाएं संभाली जिसमें कन्याओं को पांच तरह के अंकुरित अनाज का स्वादिष्ट मिश्रण, के अलावा हर दिन बदल बदल कर नया नाश्ता परोसा जा रहा है। प्रत्येक बच्चे को गायत्री परिवार की पत्र पत्रिकाओं का निशुल्क वितरण एवं गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका प्रदान की जा रही है । योग व्यायाम एवं मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा के गुण, ध्यान, बौद्धिक प्रखरता को कहानियों तथा दृष्टांतों के माध्यम से सामने रखा कर प्रेरणा दी जा रही है । मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों अभिभावकों ने इस शिविर की सराहना करते हुए अन्य बच्चियों को भी शिविर में भेजने के लिए उत्सुकता दिखाई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com