Top News

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस




कटनी। देशभर में हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा आज सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। हाथों में मशाल एवं तख्तियां लेकर कांग्रेसजनों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम, संघर्ष एवं आर्थिक परेशानियों के बीच अपने भविष्य के सपने संजोकर NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत एवं विश्वास के साथ सीधा अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। एड. अमित शुक्ला ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही करने एवं छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास एवं सपनों को भी तोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मशाल जुलूस के दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने एक स्वर में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रियदर्शन गौर,रजनी वर्मा,राकेश जैन कक्का,जालेम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा,जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा सुरजीत सिंह, नारायण निषाद,माया चौधरी,हेमा शर्मा, रणजीत सिंह,मंगल सिंह जहांरा बेगम,हाजी गुलाम जाफर,राहुल पटेरिया,कपिल रजक,अजय खटीक,गोलू राजेंद्र चौधरी,मुकेश बर्मन, ललित सोनी,कमल पांडे,ब्रजेश मौर्य ,पवन बर्मन,सलाहुद्दीन,रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा चिंतामन तिवारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com