Top News

खुली डिक्की के साथ दौड़ रही बस, सतर्क नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा





खुली डिक्की के साथ दौड़ रही बस, सतर्क नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा
कटनी। शहर के व्यस्त इलाके जगन्नाथ चौक पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। “जय भवानी” ट्रेवल्स की एक बस खुली डिक्की के साथ सड़क पर दौड़ रही थी, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के पीछे का लगेज कंपार्टमेंट (डिक्की) पूरी तरह खुला हुआ था, लेकिन चालक और कंडक्टर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान चौक पर मौजूद जागरूक नागरिकों ने खतरे को भांपते हुए बस को रुकवाया और डिक्की को बंद कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बस को नहीं रोका जाता, तो पीछे चल रहे दोपहिया वाहन या अन्य यात्री इसकी चपेट में आ सकते थे। खासकर रात के समय तेज रफ्तार और कम दृश्यता के कारण जोखिम और भी बढ़ जाता है।
मौके पर मौजूद लोगों ने कंडक्टर की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ इस तरह की अनदेखी बेहद गंभीर है। साथ ही यह भी सामने आया कि बस की नंबर प्लेट भी धुंधली थी, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही थी।
कार्रवाई की मांग नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में बस संचालकों और संबंधित स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com