Top News

निगमायुक्त ने की एक अलग पहल पूर्व में बनाए गए स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दल से लिए सुझाव


स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दल ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट
स्वच्छ सर्वेक्षण गतिविधियों एवं जनभागीदारी पर हुई चर्चा
कटनी, / स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर में संचालित स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम के पूर्व चयनित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दल ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट की।
बैठक के दौरान ब्रांड एम्बेसडर दल के सदस्यों ने पूर्व में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा नागरिक सहभागिता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही आगामी स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ब्रांड एम्बेसडर से नागरिकों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छ आदतों को अपनाने एवं स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मनके, निशा तिवारी, नीलम जगवानी, मारूफ अहमद हनफी, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र कौर लांबा, अरविंद गुप्ता, हीरामणि बरसैंया, पूनम गुप्ता, पायल जेतवानी, रेखा अंजू तिवारी, एम.जे.एस. लुसियन सहित नोडल अधिकारी आदेश जैन एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com