Top News

श्याम निषाद बने मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक



भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक संगठनात्मक पार्टी है, जहाँ सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को निरंतर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। पार्टी हमेशा निष्ठा, समर्पण और समाज सेवा की भावना रखने वाले कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपती रही है।


इसी क्रम में, पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पित रहने वाले एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ता कटनी निवासी श्याम निषाद को हेमंत खंडेलवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

श्याम निषाद के इस महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सभी भाजपा जनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में मछुआरा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होकर समाज के हित में कार्य करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com