Top News

लमतरा फाटक के समीप आज एक यात्री बस के पलट जाने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा

 कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा फाटक के समीप आज एक यात्री बस के पलट जाने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्ता बस सर्विस की बस क्रमांक MP 53P 0214 विजयराघवगढ़ से कटनी आ रही थी। लमतरा फाटक के पास बस अचानक बंद हो गई, जिसके बाद उसे धक्का लगाकर चालू किया गया। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रह है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com