Top News

देशी पिस्टल सहित माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में


माधवनगर स्टेशन के पास देशी पिस्टल लिये मिला एक व्यक्ति , पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा  के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में देशी पिस्टल रखे मिले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।  

विवरणः- दिनांक 28.03.26  की रात्री को माधवनगर पुलिस द्वारा जवारा विसर्जन ड्यूटी व अन्य कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि माधवनगर रेल्वे स्टेशन के पास रेल्वे क्रासिंग के पास अमीरगंज पास एक बाहरी व्यक्ति देशी पिस्टल लिये हुए खड़ा है । जिसे जल्द नहीं पकड़ा गया तो निश्चित ही स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भाग सकता है। सूचना तस्दीक हेतु माधवनगर पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच संदेही द्वारा बताये हुलिये के आदमी को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी भोलानगर फकीरचंद का अखाडा सिंधी कैंप थाना हनुमानताल जबलपुर का रहने वाला बताया । जिसकी तलाशी लिये जाने पर उसके पहने हुए पैंट के बांयी जेब से एक लोहे की देशी पिस्टल मिली जिसके पास रखी लोहे की देशी पिस्टल के संबंध में लायसेंस न होने पर उपस्थित गवाहों के समक्ष देशी पिस्टल को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया ।  

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीः- निरीक्षक संजय दुबे, उप नवीन नामदेव, आर.  लोकेन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, नवीव शुक्ला, नन्दन कुमार एवं चन्द्रेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com