Top News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प




*संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर का समापन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प*
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'संगठन सृजन अभियान' प्रशिक्षण शिविर का दूसरा एवं अंतिम सत्र गुरुवार को संपन्न हुआ। शिविर में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क को लेकर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण और 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन से हुई। शिविर में जिलेभर से आए ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।
प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रमिल मित्रा तथा निर्वाचन प्रभारी ललित सेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। पदाधिकारियों से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में नेतृत्व विकास, जनसंपर्क, चुनाव एवं बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा, विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह, मयंक त्रिपाठी, दुर्गेश पटेल सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com