Top News

अब नहीं होगी बस हड़ताल, बस एसोसियन से चर्चा के लिए विशेष समिति गठित




प्रदेश भर में यथावत चलेंगी बसें, प्रस्तावित हड़ताल निरस्त, सरकार ने मांगा एक माह का समय, विशेष कमेटी गठित

भोपाल। मध्यप्रदेश में निजी बस संचालकों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। राज्य सरकार ने बस ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए उनके समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सरकार ने संबंधित विषयों पर एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय लिया है, जिसके बाद बस ऑपरेटरों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल निरस्त करने का निर्णय लिया। 

आज कटनी में भी बस एसोसियन की भी एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई । 

परिवहन विभाग द्वारा जारी लिखित आदेश के अनुसार गठित समिति में विभागीय अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। समिति विभिन्न मांगों का परीक्षण कर शासन को अनुशंसाएं सौंपेगी। समिति जिन प्रमुख विषयों पर विचार करेगी, उनमें मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत बस संचालन से जुड़ी व्यवस्थाएं, नए यात्री वाहनों के पंजीयन संबंधी नियम तथा 15 वर्ष पूर्ण कर चुके वाहनों को स्टेज कैरिज परमिट दिए जाने से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद बस संचालकों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और प्रदेशभर में बस सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com