Top News

नीलकंठेश्वर धाम के तत्वाधान में विशाल कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को निकलेगी पुरैनी से



श्रावण मास के पावन अवसर पर आगामी 9 अगस्त, रविवार को कटनी में भी विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी और इस धार्मिक आयोजन में भगवान शिव के भक्तों की आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। गतवर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलकंठेश्वर धाम सलैया पडख़ुरी के तत्वाधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 
कांवड़ यात्रा पन्ना मोड़ सब्जी मंडी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलैया पडख़ुरी पहुंच कर समाप्त होगी। जहां विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कांवडि़ए करेंगे। आयोजन समिति के आयोजक बाबू ग्रोवर व रूद्धाक्ष ग्रोवर ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई है तथा धार्मिक भजनों, जयघोष और शिव आराधना के साथ यात्रा निकाली जाएगी। 
शिव भक्त

बाबू ग्रोवर ने बताया कि यात्रा के समापन अवसर पर 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी नीलकंठेश्वर धाम, सलैया पडख़ुरी किया जाएगा। जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील है। आयोजन समिति ने शहर व क्षेत्रवासियों सहित शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना एवं कांवड़ यात्रा में शामिल होने से विशेष पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com