Top News

कल 7 अगस्त को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा होगा 33 करोड़ की लागत से निर्मित महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण




कटनी । विजयराघवगढ़ विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। बरही खितौली क्षेत्र के हर वर्ग, विशेषकर गरीब तबके के विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक्त, अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के सतत एवं अथक प्रयासों से करेला में 33 करोड़ 50 लाख की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ होने जा रहा है।
कल शुक्रवार 07 अगस्त 2026 को दोपहर 1.00 बजे सांदीपनि विद्यालय, करेला का लोकार्पण विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के करकमलों द्वारा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
सांदीपनि विद्यालय विद्यालय के प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी का सदैव यह प्रयास रहा है कि विजयराघवगढ़ विधानसभा का प्रत्येक विद्यार्थी बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे और अपने सपनों को साकार करने के लिए किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों का यह एक और महत्वपूर्ण परिणाम है।
क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिक्षा के इस नवनिर्माण के साक्षी बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com