Top News

महीनों पुरानी वारदात का खुलासा




बहोरीबंद पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि त्यौहार के दौरान सिध्द बाबा रोड के पास एक अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीबन 30 से 35 साल का शव सङी गली हालत मे मिलने पर मर्ग कायम कर मृतक का पी एम कराया गया जो मर्ग जांच दौरान पाया गया कि अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 30-35 वर्ष को किसी व्यक्ति के द्वारा अन्य किसी स्थान पर हत्या कर सबूत छुपाने के लिये शव को जलाने का प्रयास कर सिद्ध बाबा रोड स्टाप डैम की मेड़ पर बांस के भेरा मे लाकर छिपा देना पाया गया जो अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.92/2026 धारा 103(1), 238 BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) व्दारा अज्ञात मृतक की पहचान व अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जो के आदेश के पालन मे अति.पु. अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन मे घटना के समय बहोरीबंद पुलिस व्दारा लगातार क्षेत्र मे रहकर अज्ञात मृतक के बदन पर पीछे तरफ शर्ट की कालर मे RS टेलर्स मझौली लिखा चिपका हुआ था इस आधार पर ग्राम मझौली मे RS टेलर्स का पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि वह टेलर्स पांच साल पहले अपनी दुकान बंद कर दी है। इस प्रकार मझौली क्षेत्र व आसपास के ग्रामो मे मृतक की पतारसी की गयी तब गोपाल बर्मन निवासी पडवार ने थाने आकर अज्ञात मृतक पुरुष के कपडे देखे और कपडे की जेब मे रखी सूखी पत्ती को देखकर उसने शंका व्यक्त किया कि वह मेरे बेटे दुर्गा बर्मन का शव हो सकता है वह कई दिनो से घर नही आया है तब उसकी पहचान हेतु गोपाल बर्मन का डी एन ए कराने हेतु ब्लड सेम्पल लिया गया और अज्ञात मृतक पुरुष से उसका डी एन ए परीक्षण कराया गया जो परीक्षण के आधार पर गोपाल बर्मन निवासी पडवार का पुत्र का शव होना पाया गया फिर गोपाल बर्मन से पूछताछ की गयी कि तुम्हारा बेटा कहा कहा जाता था किसके साथ रहता था तो उसने बताया कि वह कोल्हाई देव के जंगल मे घूमता फिरता रहता था और पत्ती भी खाता था तब उस जगंल की सर्च की गयी तो कोल्हाई देव के जंगल मे महुआ के पेड के पास मृतक के रेडियो के सेल, गुलेल और अधजले कपडे मिले।
मुखबिर सूचना से ज्ञात किया गया कि कोल्हाई देव के जंगल के पास किसके खेत है और कौन लोग आते है तब ज्ञात हुआ कि यहा कुछ लोग जिनके खेत है और जो खेतो मे वही काम करते है वह करंट लगाकर जानवर मारते है । इस सूचना पर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि पडवार और खितौला के टिक्कू यादव और सुखदेव यादव, सचिन गोटिया, धम्मू गोटिया, कुराई करंट लगाकर कोल्हईया देव के जंगल मे जानवरो का शिकार करते है फिर संदेही धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया एवं सुखदेव उर्फ सुक्के यादव से पूछताछ की गयी पूछताछ पर बताये कि महाशिवरात्रि के समय ठंड मे पडवार खितौला के बीच मे कोल्हईया देव के जंगल मे जानवर सुअर, खरहा मारने के लिये आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया एवं सुखदेव उर्फ सुक्के यादव, सचिन गोटिया और कुराई ने मिलकर रात के 8 बजे करंट लगा दिये थे और रात के 01/00-02/00 बजे तक वही आम के पेड के पास बैठे थे कोई जानवर नही मरने पर तार की डोरी खोल रहे थे तो वही महुआ के पेड के पास एक व्यक्ति मरा हुआ पडा था जो पूरी तरह जल गया था उसके कपडे भी जल गये थे। सुखदेव उर्फ सुक्के यादव ने पहचाना की यह मेरे घर के पास का रहने वाला दुर्गा बर्मन है फिर सभी ने विचार किया कि शव यही जंगल मे मिलेगा तो सब पकडे जायेगे और इसको कही दूर बाहर फेक देंते है तब दुर्गा बर्मन के शव को आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव, आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया ने साक्ष्य छुपाने की गरज से मोटर साईकिल मे बीच मे रखकर आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव मोटर साईकिल चला रहा था और पीछे धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया शव को पकडकर बैठा था और शव को लेकर पडवार, प्रेमनगर, जोहली, रोसरी, बचैया होते हुये बचैया मोड सिद्द बाबा के पास बांस के भैरा मे फेंककर छिपा दिये ।
मामले के आरोपीगण – 1 धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव पिता महेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी भटवा पडवार थाना मझौली जिला जबलपुर, 2 धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया पिता कोमल गोटिया उम्र 30 वर्ष निवासी खितौला थाना मझौली जिला जबलपुर, 3 सुखदेव उर्फ सुक्के यादव पिता परमलाल यादव उम्र 31 वर्ष निवासी पडवार थाना मझौली जिला जबलपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।आरोपीगण की गिरफ्तारी मे निरीक्षक थाना प्रभारी बहोरीबंद विजय कुमार विश्वकर्मा, निरीक्षक शैलेन्द्र यादव पुलिस लाईन कटनी एवं बहोरीबंद पुलिस स्टाफ सउनि. चूडामणि पाण्डेय, सउनि, अनुराग पाठक प्र.आर. रमेश सिह, योगेन्द्र राजपूत, सुनील बागरी, बृजेश सिह, आर. मोहित साहू, अतुल जैन, आशीष सेन, संदीप यादव महिला आर. वंदना रजक, सैनिक हरिहर दुबे, सैनिक राजकुमार सेन तथा सायबर सेल कटनी से आर. सतेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com