कटनी। आज सुबह माधवनगर थाना से चोरी के मामले एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सोनू साहू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमकुही क्षेत्र स्थित दो फैक्ट्रियों से हुई चोरी करने के मामले में पुलिस की हिरासत में था। आज सुबह वह पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार होने में सफल हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फरार आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी
पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों में उसकी संभावित मौजूदगी को लेकर जांच और खोजबीन जारी है।
Post a Comment