Top News

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए कल कटनी में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

जय गौ माता जय गोपाल 
भक्त वत्सल प्रभु दीनदयाल
गौ माता के सम्मान हेतु देश के श्री नाम संपन्न पूज्य संतों के आव्हान पर 
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने 40 करोड़ हस्ताक्षर अभियान को पूरा कर दिनांक 27 जुलाई 26 को संपूर्ण भारत अपने जिले के कलेक्टर के समक्ष राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपेगा।
यह अभियान संत जनों के माध्यम से हर जिले में क्रियाशील है।
इसी श्रृंखला में कटनी एवं समस्त ग्राम तहसीलों में यह अभियान सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों के द्वारा जारी है
कटनी शहर में यह अभियान विधिवत कल शनिवार ,दिनांक 4 जुलाई 26 को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक मुख्य स्टेशन मार्ग से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कटनी तक उत्साह से शुरू किया जा रहा है फिर प्रतिदिन सारे वार्डो की गली मोहल्ले को जोड़ते हुए जन जन को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ेगी..
यह चरण 27 जुलाई के पूर्व पूरा करना सबका दायित्व है।
अस्तु कटनी एवं सभी तहसीलों में निवासरत पूज्य संत महंत ,सामाजिक , धार्मिक,व्यापारिक, शाला प्रमुख,मंदिर प्रबंधन अपने माध्यम से हस्ताक्षर प्रपत्र प्राप्त कर हस्ताक्षर कराएं..
यह किसी व्यक्ति विशेष या संगठन की नहीं बल्कि गौ माता के सम्मान का विषय है..
जिस गौ माता का हम जीव जनों पर अनगिनत उपकार है।।
ध्यान रखें...
शनिवार, 4 जुलाई 26 को हम आप अधिक से अधिक जन मानस महिला पुरुष,युवा ,बेटियां.. एकत्र हो रहे हैं..कटनी मुख्य स्टेशन मार्ग में.. सुबह 10 बजे..
अपने साथ कम से कम 5 लोगों को लाना है.. 
निर्धारित मार्ग में कोई न छूटे गौ माता के सम्मान को आगे रख जय गौ माता जय गोपाल के उद्घोष सहित सबके हस्ताक्षर कराना है...
हम आपके इस प्रयास से गुरु हरि संत हमारे पूर्वज पितृ सब प्रसन्न होंगे..
आइए अपना फर्ज निभाएं..अभियान को सफल बनाएं।
💐💐👏👏💐💐

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com