Top News

कटनी यातायात पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट सुर्खी टैंक (सरसवाही मार्ग) पर दुर्घटना रोकथाम हेतु विशेष पहल



 कटनी पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट सुर्खी टैंक (सरसवाही मार्ग) पर दुर्घटना रोकथाम हेतु विशेष पहल। 




पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा डॉ श्री संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से थाना एनकेजे क्षेत्र अंतर्गत सुर्खी टैंक, सरसवाही मार्ग स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर विशेष सुरक्षा उपाय किए गए।

उक्त स्थान पर विगत समय में लगातार सड़क दुर्घटनाएं घटित होने, जिनमें कई व्यक्तियों की मृत्यु एवं गंभीर चोटें होने की घटनाएं सामने आई हैं, को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी फ्लेक्स बोर्ड एवं सावधानी संकेतक स्थापित कराए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरटेकिंग से बचने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा सड़क पर पूर्ण सावधानी बरतने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों एवं आसपास के निवासियों से भी अपील की गई है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि यातायात नियमों का पालन अनेक बहुमूल्य जीवन बचा सकता है।

यातायात पुलिस कटनी द्वारा भविष्य में भी जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक एवं जागरूकता संबंधी कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहयोग से ही दुर्घटना मुक्त एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सकती है।

अपील :
"सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।
धीमी गति – सुरक्षित यात्रा।
हेलमेट और सीट बेल्ट आपका सुरक्षा कवच हैं।"

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com