*किसानों, युवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भोपाल में हुई चर्चा
*केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित के विषयों पर दिया पत्र, मिला आश्वासन*
*कटनी। भोपाल प्रवास के दौरान युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी कुशल प्रकाश मिश्र ने विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा।*
*इस क्रम में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर कटनी जिले के किसानों से जुड़े जमीनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसानों की आय, संसाधनों की उपलब्धता तथा ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।*

Post a Comment